ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20230212 103632 9 महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जैनधर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2622 वां जन्म कल्याणक महोत्सव 03 अप्रेल 2023 सोमवार को धूमधाम से मनाया जायेगा।जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष  जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि महावीर जयन्ती के अवसर पर 03 अप्रेल सुबह 7ः30 बजे जैन जवाहर विद्यापीठ, भीनासर एवं दिगम्बर नसिया जी बीकानेर से शोभायात्रा प्रारम्भ होगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गौड़ी पार्श्वनाथ मन्दिर पहुंचेगी । इसी दिन सुबह 9ः30 बजे से गौड़ी पार्श्वनाथ मन्दिर परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।  जिसमें समग्र जैन समाज के साधु – साध्वीयों का सान्निध्य प्राप्त होगा तथा मुख्य अतिथि स्वामी विमर्शानंदगिरि , अधिष्ठाता , शिवमठ , शिवबारी होंगे।  छाजेड़ ने  जैन  समाज के सभी बन्धुओं  से अपने अपने प्रतिष्ठानों का अवकाश रखने का निवेदन किया है।जैन महासभा बीकानेर के महामंत्री सुरेन्द्र जैन बद्धानी ने महावीर कल्याणक के कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि 02 अप्रेल 2023 को सायं  जैन पब्लिक स्कूल परिसर में महावीर प्रार्थना सभा आयोजित हुयी। महावीर प्रार्थना में मगन जी कोचर व राजेंद्र बोथरा ने अपनी भावपूर्ण  प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया।  
 


Share This News