Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है । आपको बता दें कि क्लब के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने है। इस चर्चित चुनाव में मतदान की तिथि 2 अप्रैल रखी गई है। इसके लिए मतदान स्थल सूचना केंद्र रखा गया है। करीब 139 मतदाता की सूची जारी हुई है। नियमों के अनुसार मतदान का अधिकार अनुभवी व सक्रिय पत्रकारों को ही दिया गया है। चुनाव को लेकर पत्रकार अपने साथियों से संपर्क साध रहे हैं। सभी एक दूसरे का साथ देने या फिर समर्थन देने का आश्वासन भी दे रहे हैं कहते है वोट पर्दे की ओट। यह बात यहाँ भी चल रही है। मतदान होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस प्रत्याशी को मत अधिक मिले हैं। चुनाव की तैयारियों के बीच दो खेमों में से कुछ नाम सामने आए हैं। जो अध्यक्ष, महासचिव व कोषादयक्ष पद के लिए है। मोटे तौर पर एक खेमे से भवानी शंकर जोशी, धीरज जोशी तो दूसरे खेमे से नीरज जोशी, कुशाल सिंह व सुमित व्यास है। इनके अलावा श्याम मारू, जितेंद्र व्यास, अलंकार गोस्वामी, दिनेश जोशी भी विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने की मंशा जता चुके हैं। वर्तमान अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने कुछ कारणों के चलते चुनाव से खुद को दूर रखा है। लेकिन ..लेकिन तस्वीर तभी साफ हो पाएगी जब नामांकन भरे जाएंगे। अपने अपने खेमों की बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।