ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230212 103632 1 बीकानेर में सड़क हादसों में 2 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पहला मामला नया शहर थाना क्षेत्र का है। जहां कोठारी हॉस्पिटल के पास एक स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। यह हादसा शुक्रवार को रात आठ बजे के आसपास हुआ। हादसे में सिनेमैजिक सिनेमा के सामने वाली गली हनुमान मंदिर के पास निवासी मल्लाराम (61) पुत्र रामदेव सुथार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं दूसरा हादसा गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां नोखा रोड पर पिकअप ने टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी चालक चौधरी कॉलोनी तेजाजी मंदिर के पास रहने वाले बनवारीलाल पुत्र राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


Share This News