ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230328 WA0096 अर्हम् इंग्लिश एकेडमी में 4 अप्रेल को होगा हास्य कवि सम्मेलन,व्यंग्य के चलेंगे तीखे बाण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नोखा रोड स्थित अर्हम् इंग्लिश एकेडमी में 4 अप्रेल सायं 6 बजे हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संस्था सचिव सुरेन्द्र कुमार डागा ने बताया कि अर्हम् इंग्लिश एकेडमी अपना 25वां वर्ष 25 कार्यक्रमों के साथ मना रही है। इसी क्रम में 4 अप्रेल को आयोजित होने वाले हास्य कवि सम्मेलन में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन का मुख्य आत्थिय रहेगा तथा विशिष्ट अतिथि एसपी तेजस्वनी गौतम एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका करेंगे। शाला एमडी रमा डागा ने बताया कि अर्हम् स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले इस हास्य कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश से आशु कवि भैरु सुनार, झालावाड़ से सबरस कवि डॉ. कुमार महेश, प्रतापगढ़ से हास्य कवि मनोहर मन्नु पाटीदार होंगे। स्थानीय कवि मनीषा आर्य सोनी, संजय आचार्य, बाबूलाल छंगाणी, शंकरसिंह राजपुरोहित, शिव दाधीच अपनी प्रस्तुतियां देंगे। गौरतलब है कि अर्हम् इंग्लिश एकेडमी 14 माह तक निरन्तर 25 आयोजन करके विश्व रिकॉर्ड की ओर अग्रसर हो रही है। अर्हम् वर्ष का आगाज विगत 27 जनवरी को धर्माचार्यों के मंगल संदेश के साथ हुआ, जिसके बाद प्रतिभा सम्मान, पर्यावरण संदेश, 751 दीपक से अर्हम् वर्ष रोशन किया गया। इसी क्रम में आगामी 4 अप्रैल को कवि सम्मेलन तथा 5 अप्रैल को पूर्व छात्र मिलन यूनिसन 2023 का भव्य कार्यक्रम भी करने जा रही है।


Share This News