ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230326 WA0130 बीकानेर कांग्रेस के सत्याग्रह में ततैयों का हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में रविवार को यहां गांधी पार्क में सत्याग्रह कर उर्जामंत्री भंवर सिंह भाटी समेत कांग्रेस नेताओं पर ततैयों ने हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी सी मच गई। हालत यह हो गई उजामंत्री और कांग्रेस नेताओं को सत्याग्रह बीच में छोड़ भागना पड़ा। बताया जाता है कि ततैयों ने मौके पर उर्जामंत्री भंवर सिंह भाटी,शहर कांग्रेस प्रवक्ता नीतिन वत्सत,सुमित कोचर समेत आधा दर्जन कांग्रेस जनों के डंक मार दिये। यह घटना सुबह करीब साढे दस बजे की बताई जाती है। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आव्हान पर गांधी पार्क में सत्याग्रह का आयोजन रखा गया था। पार्क मं गांधीजी प्रतिमा के पास सत्याग्रह शुरू ही किया गया था,इसी दरम्यान ततैयों ने भीषण अंदाज में हमला कर दिया। इसस घबराये उर्जामंत्री समेत तमाम सत्याग्रही उठ भागने लगे। घटना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंंचे नगर निगम के दस्तें ने धूंआ करके ततैयों को भगाया,इसके बावजूद कई ततैये मौके पर मंडराते रहे। बाद में मौके पर आये आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्द राम मेघवाल और उनके समर्थकों ने गांधी पार्क के नजदीक दूसरे पार्क में डेरा डालकर सत्याग्रह शुरू किया। ततैयों के हमले की घबराहट के बीच जारी रहे सत्याग्रह में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,भूदान बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा,प्रदेश कांग्रेस सचिव जियाउर रहमान आरिफ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सुनिता गौड़,शबीर अहमद,आजम खां,रामनिवास कूकणा समेत अनेक कांग्रेस नेता शामिल थे। बताया जाता है कि कांग्रेस नेताओं के सत्याग्रह का कवरेज करने के लिये गांधी पार्क पहुंचे कई मीडियाकर्मी और सुरक्षा बंदोबश्त के लिये तैनात कई पुलिसकर्मी भी ततैयों के डंक से घायल हो गये। (साभार पत्रकार मुकेश पुनिया)


Share This News