Thar पोस्ट। बीकानेर में तनाव व इससे जुड़े आत्महत्या के मामले बढ़ रहे है। बीकानेर में 18 वर्षीय युवक द्वारा मानसिक दबाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने कर ली। घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। जहां पर सी-33 कांता खतूरिया कॉलोनी के रहने वाले 18 वर्षीय गौरव पुत्र संजीव प्रजापत ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार युवक रीट परीक्षा के चलते मानसिक दबाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।