Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अचानक कोरोना ने अपना रंग दिखाया है। आज जारी हुई रिपोर्ट में 8 पॉजिटिव आये हैं। Covid Positive case today -8, बीकानेर में लगातार मामले बढ़ रहे इसे देखते हुए सावधानी की आवश्यकता है। मास्क पहने और परस्पर दूरी बनाए रखें। सीएमएचओ डॉ मो अबरार पंवार के अनुसार शुक्रवार को आए पॉजिटिव मरीजों में 60 वर्षीय पुरुष सुदर्शना नगर, 17 वर्षीय किशोर चौधरी कॉलोनी, 22 वर्षीय पुरुष लक्की मॉडल स्कूल के पास रानीबाजार,20 वर्षीय युवती रानीबाजर रोड नं एक, 62 वर्षीय पुरुष इंडियन मील चार नं रोड, 32 वर्षीय पुरुष कायम नगर, 58 वर्षीय महिला सुदर्शना नगर तथा चाणक्य नगर का 28 वर्षीय पुरुष शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आईसोलेट किया है। सभी संक्रमितों के कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लग चुकी है। सभी सूरतगढ़ से आएं थे, यह बात सामने आई है।