ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
NewswithphotoDoctors23 3 2023 राइट टू हेल्थ के खिलाफ प्रदर्शन, कैंडल मार्च  रैली व धरना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान सरकार की ओर से पारित किए गए राइट टू हेल्थ अधिनियम के खिलाफ बीकानेर जिले की विभिन्न निजी अस्पतालों के चिकित्सकों, पी.बी.एम.अस्पताल के रेजीडेंट चिकित्सक मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ व लैब टेक्निशियन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बीकानेर इकाई के सदस्यों ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सामने लगातार 6 दिन धरना दिया । गुरुवार शाम को कैंडल मार्च  रैली निकाल कर अधिनियम का विरोध किया। रैली सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस पी.बी.एम.परिसर के मार्ग से गंतव्य स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।अखिल राजस्थान प्राइवेट चिकित्सक संघर्ष समिति की बीकानेर इकाई के तत्वावधान में निकली रैली में शामिल चिकित्सकों ने राइट टू हैल्थ अधिनियम की प्रतियां फाड़ी तथा जलाई और राजस्थान सरकार व मुख्यमंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारे बाजी की। रैली में महिला चिकित्सकों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया तथा गर्म जोशी से सरकार व राइट टू हेल्थ बिल को जन व चिकित्सकों और चिकित्सालयों के विरुद्ध बताते हुए नारे बाजी की। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सामने धरना स्थल से रवाना हुई रैली में पी.बी.एम. अस्पताल के बड़ी संख्या में रेजीडेंट चिकित्सक, केमिस्ट, नर्सिंगकर्मी, लैब संचालकों व उनके स्टाॅफ ने राइट टू हैल्थ अधिनियम का रैली में शामिल होकर पुरजोर विरोध किया।


Share This News