ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 53 ऊर्जा मंत्री भाटी की अनुशंषा पर श्रीकोलायत में 144 लाख रुपये की लागत से 4 नए ट्यूबवेल स्वीकृत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर मुख्य अभियंता (ग्रामीण) जन स्वा. अभि. विभाग ने श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में 4 नवीन ट्यूबवेल निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि, इन ट्यूबवेल निर्माण के लिए 144 लाख 75 हजार रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। इनमें ग्राम मोटावता में 36.81 लाख रुपये, झझू में 37.56 लाख, अक्कासर में 41.21 लाख तथा खींदासर में 29.17 लाख रुपये की लागत से यह ट्यबवेल निर्माण किये जाएंगे।इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और जलदाय मंत्री महेश जोशी का आभार व्यक्त किया है।
मंत्री भाटी ने बताया कि आगामी ग्रीष्मकाल में क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति हो सके, इसके लिये वे निरन्तर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने जलदाय मंत्री को ट्यूबवेल निर्माण के लिए अनुशंषा की थी। जिसके आधार पर यह स्वीकृतियां जारी की गई हैं। वहीं अन्य पेयजल संकट से ग्रसित ग्रामों के लिये भी नवीन ट्यूबवेल निर्माण स्वीकृति के और भी प्रस्ताव भिजवाए गए हैं। इनके लिए स्वीकृति जारी करवाये जाने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं।


Share This News