ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230321 WA0126 सीएमएचओ ने लखासर पीएचसी का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, न्यूज।बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने मंगलवार को लखासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।उन्होंने अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी की जानकारी ली। दवा वितरण एवं जांचों के बारे में जाना और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार-प्रसार किया जाए। डोर टू डोर संपर्क करते हुए शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुकार अभियान के तहत आयोजित हो रही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण पाठशालाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि यह बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं। क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रेकिंग की जाए। उन्होंने मौसमी बीमारियों के मद्देनजर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।


Share This News