Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 का ऐतिहासिक आयोजन रविवार रात बीकानेर स्थित सूर सागर के तालाब में संपन्न हुआ। ख़बरमंडी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 100 युवतियों व महिलाओं ने हजारों दर्शकों के सामने गणगौर के साथ रैंप वॉक किया। प्रतियोगिता की थीम के अनुसार प्रतियोगी महिलाएं व युवतियां गणगौर की तरह सजी थी। सूरसागर में पानी के बीच बने रैंप पर गणगौर हाथ लिए महिलाओं ने सांस्कृतिक सुंदरता की ताकत बताई। जल के बीच इस तरह संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम ने खूब चर्चा बटोरी। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश पासवान, एएसपी सुखविंदर सिंह, मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 की ब्रांड एंबेसडर मिस मूमल 2023 गरिमा विजय, उद्योगपति बसंत नौलखा, रामरतन धारणिया, बीजेपी नेता, अविनाश जोशी, पुखराज चोपड़ा, सुशील बैद, हंसराज डागा, दीवानचंद विजय, मनीष बाफना, श्याम सुंदर सोनी, डॉ सिद्धार्थ असवाल आदि शहर की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। डॉ प्रीति ऐलन व सीओ सदर शालिनी बजाज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ख़बरमंडी के संस्थापक व पत्रकार रोशन बाफना ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर की गई। अर्शिया ने गणेश वंदना पर नृत्य कर कार्यक्रम की दमदार बनाया। इसके अतिरिक्त रैंप वॉक के बीच में वायरल बच्ची मेघना रांकावत, योगिता व उर्वशी विजय ने सांस्कृतिक नृत्य से दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतियोगियों के अतिरिक्त ब्रांड एम्बेसडर गरिमा विजय ने भी गणगौर के साथ रैंपवॉक की। उन्होंने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन भी किया।हल्की बरसात भी आई मगर दर्शक जमे रहे। बाफना ने बताया कि प्रतियोगिता मिस एंड मिसेज दो श्रेणियों में आयोजित हुई थी। हर्षिता मारू मिस गणगौर राजस्थान 2023 बनीं। वहीं निकिता चौहान प्रथम रनर-अप तथा चंचल सोलंकी द्वितीय रनर-अप रहीं। इसी तरह लक्ष्मी पंवार मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 बनीं। वहीं मोनिका श्रीमाली प्रथम रनर-अप व भानुप्रिया भाटी द्वितीय रनर-अप रहीं। समन्वयक शशिराज गोयल ने बताया कि दोनों प्रथम विजेताओं को 5100-5100 रूपए नकद सहित ट्रॉफी, सैशे व साफे से सम्मानित किया गया। वहीं रनर-अप को ट्रॉफी, सेशै‌‌ व साफे सहित क्रमशः 3100 व 2100 रूपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं को नौ तरह के सरप्राइज़ गिफ्ट भी प्रदान किए गए। ब्रांड एम्बेसडर गरिमा, निर्णायक शालिनी बजाज व निर्णायक प्रीति ऐलन को मोमेंटो व गिफ्ट हैंपर प्रदान कर सम्मानित किया गया। रोशन बाफना ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में तनिष्क, अनिल टैंट, आर के स्टूडियो, कैलाश चौधरी साउंड, अविनाश जोशी, हीरो ऑटोमोबाइल्स, जिंदल स्टूडियो, बीकाणा डायग्नोस्टिक, मैट्रिक इवेंट्स, रोशन म्यूजिक कंपनी का अर्थ सौजन्य रहा। वहीं पारुल विजय, संजना पारीक, पूजा शेखावत, सुमन शर्मा, ज्योति स्वामी, रेशमा वर्मा, सुनीता विश्नोई, सुनील शर्मा, कुशल बाफना, अभिषेक डेनवाल, यश सेठिया, हितेश छाजेड़, महेश सुथार, अविनाश सुथार, अनिल सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

हर्षोल्लास सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मीरा शाखा ने मनाया नवरात्रा पर्व

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा नव संवत्सर पर्व को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया!भारत विकास परिषद मीरा शाखा की अध्यक्ष श्रीमति ऋतु मित्तल जी ने बताया कि मीरा शाखा ने नवाचार करते हुए एक ही कार्यक्रम में संपूर्ण भारतीय संस्कृति की झलक को भिन्न भिन्न प्रांत की वेशभूषा व इस संगीतमय संध्या में पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण संस्कृति का समायोजन भव्य स्तर पर किया।राजस्थानी घूमर, पंजाबी गीत व गिद्दा, असमी बिहु, हरियाणवी गीत व नृत्य , मराठी लावणी, शास्त्रीय कथक , ग़ज़ल व गीतों की उसी प्रांत की वेशभूषा के साथ एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतिया दी गई
सभी अथिथियो का स्वागत कुमकुम का तिलक लगाकर , मिश्री इलाइचीसे, माता की चुनडी , माँग टीका देकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं विवेकानंद के समक्ष माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलन के साथ किया गया।प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमति शशि चुग द्वारा अतिथियो का स्वागत किया गया । अध्यक्ष श्रीमती ऋतु मित्तल ने हिंदू नववर्ष एवम चैत्र नवरात्र की धार्मिक व पौराणिक महत्ता से सभी को अवगत करावाया ।प्रांतीय महिला संयोजिका डॉ.दीप्ति वाहल द्वारा आगामी वर्ष के कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। सचिव छवि गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया ।
कार्यक्रम मे अलका डॉली पाठक ,, सुनीता चावला , सरोज चांडक , जाग्रति बोथरा , वीणा जोशी , मंजु कच्छावा , रश्मि भंसाली , ललिता कालरा , शिखा गुप्ता , डॉ स्वाति फलोदिया , डॉ शैफाली दाधीच , डॉ दीपा खत्री , डॉसोनिया गुप्ता , डॉ शशि सुथार, डॉसंतोष सुथार, वंदना चन्दाना , सुनीता अरोड़ा , रेखा गुप्ता , शैला गुप्ता ,चंद्र प्रभा आदि सदस्यों की उपस्थिति रहीं