Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके मुरलीधर व्यास नगर में एक युवक ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर फायरिंग कर दी। इसमें प्रफुल्ल, राहुल व लक्ष्मी घायल हुए हैं जिनका ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है। नयाशहर व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उन कारणों का पता लगा रही है जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया।