ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230319 WA0171 कानासर रोड पर बोतल बंद पानी की फैक्ट्री पर कार्यवाही, 3644 बोतल सीज<br>बिना लैब टेस्ट के मार्केट में भेज रहे थे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। कानासर रोड पर संचालित बोतल बंद पानी की फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा कार्यवाही की गई है। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत 3,644 बोतल पानी को सीज किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा श्रवण कुमार वर्मा के द्वारा कानासर रोड स्थित जसमान मिनरल्स फैक्टरी पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सामने आया कि वाटर टेस्टिंग की लैब बंद पड़ी थी। वह कार्यशील नहीं थी। ऐसे में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को बिना जांच के ही मार्केट में उतारा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पानी के सैंपल लेकर जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है। आगे की कार्यवाही जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद की जाएगी।


Share This News