

Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बीकानेर सहित अन्य जिलों में मौसम पलटेगा।मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर आज भी एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। वहीं रविवार को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर प्रभावी होगा। जिसके चलते जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में 19 और 20 मार्च को तीव्र मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मेघगर्जन, बारिश गतिविधियों में 21-22 मार्च को कुछ कमी होने और केवल छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में मेघगर्जन के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।










