ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230317 151018 बीकानेर सहित 10 जिलों में मौसम बदला, फिर अलर्ट जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर समेत 10 से ज्यादा जिलों में मौसम बदल गया है। तेज हवा और ओलों के साथ बारिश हो रही है।बीकानेर, सीकर में आज भी बारिश हो रही है। मार्च में अभी तक दो बार बेमौसम की बरसात हो चुकी है। प्रदेश के किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। कटाई के लिए तैयार गेहूं, चना, सरसों, जीरा, इसबगोल की फसलों को बारिश-ओलों से बड़ा नुकसान पहुंचा है।मौसम केंद्र जयपुर ने 20 मार्च तक मौसम ऐसे खराब रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उधर, मौसम के इस बदलाव से दिन का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक आज दोपहर बाद दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर, चूरू, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर ,बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के साथ ओले भी गिरने की संभावना है।
18 मार्च को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, झालावाड़, करौली, कोटा, राजसमंद और सीकर जिले के लिए येलो अलर्ट है।
19 और 20 मार्च को टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, कोटा, करौली, झुंझुनूं, झालावाड़, जयपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, अजमेर और अलवर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।


Share This News