ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230314 133556 नेताजी के खिलाफ लोकगीत, एक यू-टूबर व 5 युवक गिरफ्त में, शेयर करने वालों पर भी कार्रवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। यदि आप सोशल मीडिया पर है और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कुछ पोस्ट डाल रहे है तो सावधान हो जाए। राजस्थान के प्रमुख राजनेता के विरुद्ध सोशल मीडिया पर गलत शब्दों के लोकगीत बनाने वाले एक यूट्यूबर और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई दौसा पुलिस ने की है। इनमें से 2 आरोपियों को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस को सौंपा गया है। सवाई माधोपुर पुलिस ने भी एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है।प्रमुख राजनेता के खिलाफ गलत टिप्पणी करते हुए रविवार को लोकगीत यूट्यूब पर जारी किया गया था। इस लोकगीत को डाउनलोड कर अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस संबंध में जयपुर के सोडाला थाने, दौसा के नांगल राजावतान और सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाने में अलग अलग 3 मुकदमे दर्ज किए गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मुख्यालय द्वारा तुरंत कार्रवाई के लिए तीनों जिला एसपी को निर्देश दिए गए।

इनकी हुई गिरफ्तारी ; मामले में यूट्यूबर विक्रम मीणा निवासी छारेडा जिला दौसा, विश्राम मीणा निवासी भांडारेज जिला दौसा, चरत लाल मीणा निवासी दौसा, दिलखुश मीणा (23) और विश्राम मीणा (30) निवासी झूपड़िया थाना नांगल राजावतान जिला दौसा तथा मनराज उर्फ प्रह्लाद मीणा निवासी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।एडिशनल कमिश्नर जयपुर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि सोडाला थाने में दर्ज प्रकरण में आरोपी चरत लाल मीणा निवासी दौसा को हिरासत में लिया गया है। उससे जयपुर में पूछताछ की जा रही है।शेयर करने वाले भी गिरफ्तार :दौसा एसपी संजीव नैन ने बताया कि यूट्यूब वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में रविवार को विश्राम मीणा निवासी भांडारेज और नांगल राजावतान निवासी दिलखुश मीणा और विश्राम मीणा को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही यूट्यूबर विक्रम मीणा निवासी छारेड़ा को सोमवार को गिरफ्तार किया।सवाईमाधोपुर एसपी हर्षवर्द्धन अग्रवाला ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस की टीम ने इस मामले में यूट्यूबर मनराज उर्फ प्रहलाद मीणा को गिरफ्तार किया।


Share This News