ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230313 WA0152 जांबाज़ पुलिस कर्मियों का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फांडेशन ऑफ इंडिया ने आज बीकानेर के बहादुर पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर आगजनी से सैकड़ों जिंदगियों को बचाया।
जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने के एसआई श्री राधेश्याम , हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल रोहिताश भारी का शाल,माला, श्रीफल, और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया
स्वागत उद्बोधन देते हुए कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया की निदेशक कामिनी विमल भोजक मैया ने अपनी रचना से पुलिस कर्मियों का सम्मान करते हुए कहा की। वतन पर जान लुटा डालू यही जज्बात लाया हु -कलेजा मौत से लड़ने का दो दो हाथ लाया हु।
मेरे चिथड़े भी उड़ जाए तो कोई गम नही करना – की गठरी बांध देना में तिरंगा साथ लाया हु
इन पंक्तियों को सुनकर उपस्थित लोगो ने जोरदार करतल धवनी से पुलिसकर्मियों का हौसला अफजाई की।वरिष्ठ समाज सेवी सत्यदेव शर्मा और श्रीलाल सेवग ने कहा की सीमा पर वतन की रक्षा करना जितना महत्वपूर्ण है उस से ज्यादा महत्वपूर्ण है पुलिस कर्मी के रूप में आमजन की सुरक्षा करना उनकी जान बचानासमाजसेवी आर.के.शर्मा और पुरषोत्तम सेवक ने कहा की जिस तरह रोहिताश भारी और उनके साथियों ने पहले अयप्पा मंदिर और फिर होलिका दहन वाले दिन खाओसा रेस्टोरेंट की भीषण आग में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगो की जिंदगिया बचाई वो एक मिशाल है

अभिनंदन पत्र का वाचन करते हुए जितेंद्र भोजक ने कहा की वीरो का आभूषण होता है तिरंगा और उसकी हिफाजत करने के लिए वे अपनी जान भी लगा देते है मंचासिन अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक त्रिलोक शर्मा, पार्षद मनोज नायक, पार्षद विनोद धवल ने कहा की बीकानेर वीरो की धरती है और जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने के जाबांज पुलिसकर्मियों ने आज जनता में इस विश्वास को और अधिक गहरा दिया है की जब तक ऐसे रक्षक है तब तक घबराने की आवश्यकता नहीं है बीकानेर के प्रसिद्ध कोलोनाइजर जयकिशन भारी ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा की साहस हर किसी में होता है लेकिन परिस्थिति के अनुरूप जो अपने साहस को ताकत में बदल देता है और परिणाम सुखद कर दे तो वे इतिहास बना देते है कार्यक्रम का संचालन पार्षद नितिन वत्सस में किया इस अवसर पर ओमप्रकाश पुरोहित, के.पी.एस.पिल्लई, आनंद नैयर, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद थे।


Share This News