ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 30 नोखा विधायक की गाड़ी से घायल नर्सिंग कर्मचारी की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में रविवार की सुबह पीबीएम के मेन गेट के पास नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की गाड़ी से टक्कर से घायल हुए पीबीएम अस्पताल के एक नर्सिंग कर्मचारी हसन की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। यह बताया जा रहा है कि चौमू के पास एक अस्पताल में मौत हुई है। नोखा विधायक बिहारी लाल विश्नोई की गाड़ी ने पीबीएम की मर्दाना अस्पताल के सामने मोटरसाइकिल पर ट्रोमा सेन्टर जा रहे हसन को टक्कर मार दी। जिससे हसन घायल हो गया। गाड़ी में सवार विधायक बिहारी विश्नोई ने स्वयं हसन को ट्रोमा सेन्टर लाकर भर्ती करवाया।हसन के पैर में फीमर हड्‌डी क्षतिग्रस्त हुई थी। शाम को उसकी स्थिति बिगड़ते देख जयपुर रैफर कर दिया था। किन्तु जयपुर पहुंचने से पहले ही चौमू में उसकी तबीयत बिगड़ गई और एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हसन के माता पिता की कोरोना काल में मौत हो गई थी।


Share This News