ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
FB IMG 1678624327525 राजमाता सुशीला कुमारी को नम आंखों से अन्तिम विदाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विश्व क्रिकेट की महान हस्ती राजसिंह डूंगरपुर की बहिन व बीकानेर राजमाता सुशीला कुमारी को आज नम आंखों व गमगीन हृदय के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा के दौरान गाजे-बाजे के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उमड़ पड़े। जिस ड्योढ़ी में कभी सुशीला कुमारी दुल्हन बनकर आई थी, आज उसी परिसर से उनकी पार्थिव देह बाहर निकली।
महारानी साहिबा से “दाता” और “दादीसा” जैसे नाम से पहचान रखने वाली सुशीला कुमारी की अंतिम यात्रा तय समय के मुताबिक साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई और जूनागढ़ के आगे से होते हुए पब्लिक पार्क, जयपुर रोड होते हुए सागर पहुंची। राजाओं का राज तो अब नहीं रहा लेकिन सुशीला कुमारी बीकानेर की “राजमाता” के रूप में ही स्वीकार की गई। खुशी और गम में हमेशा बीकानेर के साथ खड़ी रहने वाली राजमाता को विदाई देने के लिए सड़क के दोनों और भीड़ थी। कोई उनकी राह में फूल बरसा रहा था तो कोई शीश झुकाकर अपने भाव प्रकट कर रहा था। अपने जीवन में भले ही उन्होंने राजमाता को नजदीक से नहीं देखा लेकिन सम्मान का भाव हर किसी के चेहरे पर था। देवीकुंड सागर में अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीजेपी नेता, राजेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, मंत्री डॉ बी डी कल्ला, विधायक बिहारी लाल विश्नोई, संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, बीएसएफ पुष्पेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।


Share This News