ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230309 WA0062 सीएमएचओ ने लूणकरणसर में किया ब्लॉक सीएमओ कार्यालय और सीएचसी का निरीक्षण<br>दो कार्मिक मिले अनुपस्थित, जारी होगा नोटिस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने गुरुवार को लूणकरणसर के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाईयों और जांचों की उपलब्धता, वार्डों की व्यवस्था, स्टाफ की उपस्थिति सहित अनेक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान बीसीएमओ कार्यालय के कनिष्ठ सहायक अर्जुन सिंह के दो दिन से बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर उसके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वहां प्राप्त शिकायत के अनुसार डेलाना छोटी की सुलोचना लंबे समय से अनुपस्थित रहती है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सुलोचना के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि अस्पताल की औसत ओपीडी 600 और आईपीडी 30 प्रतिदिन है। आईपीडी के 85 मरीजों को चिरंजीवी योजना का लाभ मिल रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग दो तीन प्रसव होते हैं। वहीं नॉर्म्स के अनुसार आवश्यक दवाईयां और जांच सुविधा उपलब्ध है।
इस दौरान ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. विभय तंवर, सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र मांझू, डॉ. शिव कुमार पंवार, बीपीएम फारुक कोहरी आदि मौजूद रहे।


Share This News