ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 19 रांका के नेतृत्व में आंदोलन जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ष 2018 में नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकलने के विरोध में नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका का विरोध जारी है। पिछले करीब एक महीने से रांका और उनकी पूरी टीम इस मुद्दे पर काम कर रही है लेकिन सरकार ने अब तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिए हैं। ऐसे में रांका और उनकी टीम ने क्रमिक अनशन होली जैसे त्यौहार पर भी जारी रखा। रांका के इस विरोध प्रदर्शन का भाजपा नेताओं ने भी समर्थन किया। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने जहां धरना स्थल पर समर्थन दिया, वहीं नोखा से भाजपा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने विधानसभा में भी आवाज उठाई। बिश्नोई के सवाल पर अब तकनीकी शिक्षा विभाग को जवाब देना पड़ रहा है। खास बात ये है कि इस धरने का समर्थन करने के लिए शहर व देहात अध्यक्ष दोनों धरना स्थल पर पहुंचे। शहर अध्यक्ष विजय आचार्य और देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने धरना स्थल पर सरकार की नीतियों का विरोध किया। भाटी ने कहा कि अदालत के आदेशों की पालना नहीं करके सरकार गलत काम कर रही है। ये मामला अब हाईकोर्ट में पहुंच गया है। जहां संबंधित अधिकारियों को नोटिस देते हुए जवाब मांगा गया है। रांका ने ही हाईकोर्ट में वाद दायर किया था, इस पर सरकार को तीन सप्ताह में जवाब देने के आदेश हुआ। अब 20 मार्च को सरकार इस संबंध में हाईकोर्ट में विस्तृत जवाब देगी।रांका ने सरकार के समक्ष कई तरह से विरोध किया। कभी मुंह पर ताला लगाकर धरना दिया तो कभी गिरफ्तारी देकर। यहां तक कि अपने खून से भी पत्र लिखे गए। धरना स्थल पर होली के दिन भी लोग क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। रांका के कुछ समर्थकों ने तो इसी कारण होली भी नहीं खेली।


Share This News