ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230308 WA0135 शिक्षा मंत्री ने किया राजपूत समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बुधवार को वार्ड 43 में गजनेर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टेंड के पास राजपूत समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस पर विधायक निधि से दस लाख रुपए व्यय हुए हैं।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विधायक निधि से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक भवन बनवाए गए हैं। स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस राशि का सर्वोत्तम उपयोग हो, उनका सदैव यही प्रयास रहता है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में वर्ष 2052 की आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए 614 करोड़ रुपए की शहरी वृहद पेयजल योजना स्वीकृत करवाई गई है। इससे लगभग 13 लाख लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हाल के बजट में बीकानेर को अनेक सौगातें मिली हैं। इन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने सीसी ब्लॉक, शौचालय और चारदीवारी बनाने के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण सिंह राठौड़ ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में गजेंद्र सिंह सांखला मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राम सिंह, समुंदर सिंह, करणी सिंह, मनोहर सिंह, मदन सिंह चौहान और देवी सिंह बडगूजर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश जोशी और सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश बोहरा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा आदि मौजूद रहे।


Share This News