ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 17 बीकानेर में यहाँ गिरे ओले, बादलों का डेरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में मौसम बदलने के साथ ही दोपहर में लूणकरनसर में ओलावृष्टि हुई और शाम को शहर में भी बादल जमकर गरजे, लूणकरनसर के कुछ गांवों में तो काफी ओले गिरे, जिससे खेत में खड़ी सरसों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। किसानों को चिंता है कि आने वाले दिनों में अगर फिर ओले गिरे तो जिलेभर में हुई सरसों की फसल से कुछ भी हाथ नहीं लगेगा।लूणकरनसर में सुबह मौसम साफ था लेकिन दोपहर बाद बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। शाम होते-होते लूणकरनसर के कुछ गांवों में बारिश शुरू हो गई, जबकि कांकड़वाला और उसके आसपास के गांवों में तो ओले गिरने शुरू हो गए। बड़े पत्थर के आकार के ओले काफी देर तक गिरे। जिससे सरसों की फसल के पौधे धराशायी हो गए। कांकड़वाला के चक तीन सीएचडी व आठ बीएचएम में शाम सवा चार बजे से साढ़े चार बजे तक ओले गिरते रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे बादल बीकानेर तक पहुंचे। एक तरफ से काले बादलों ने पूरे शहर को घेर लिया। तेज गरजने भी शुरू हुए लेकिन बरसे नहीं। काफी देर तक बारिश का माहौल तो बना लेकिन बरसात नहीं हुई। 


Share This News