ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
FB IMG 1678204617811 पाकिस्तान के मीरपुर खास, मिठी में हुई भारी ओलावृष्टि, राजस्थान बॉर्डर से सटे हुए ये गाँव, बीकानेर सहित 7 संभागों में ओलावृष्टि का अलर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भारत व पाकिस्तान के राजस्थान के नजदीक बॉर्डर के गावों में भारी ओलावृष्टि हुई है। इसके साथ ही राजस्थान के अनेक संभाग मुख्यालयों के जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। धुलण्डी पर भी मंगलवार को मौसम ने करवट ली और काले बादल छा गए हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। राजस्थान के सात संभागों में मौसम विभाग बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र राज्य के दक्षिणी पश्चमी भागों के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से मंगलवार को कोटा, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा तथा एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। 8 मार्च को इस तंत्र का असर पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बना रहेगा। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 9 मार्च से राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।


Share This News