Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जयपुर रोड स्थित खडेलवाल खाओसा रेस्टोरेन्ट में देर रात भीषण आग लग गई। उसमें दो जने जल गए। आग लगने से रेस्टॉरेंट जलकर ख़ाक हो गया। आधी रात के बाद की घटना को कुछ बस मुसाफिरों ने अपने कमरे में कैद कर सूचित किया। दमकलों से आग पर बमुश्किल पाया गया क़ाबू। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी महावीर बिश्नोई मौक़े पर मौजूद रहे।