Thar पोस्ट। राजस्थान में रजिस्ट्री संबधी कार्यों को लेकर अहम खबर आई है। राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्यों कि सुगमता को बढ़ाया है। अब आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य त्वरित रूप से हो सकेंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों (जयपुर छोड़कर) में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय आगामी एक अप्रैल से हर शनिवार को आधे दिन (मध्यान्ह पूर्व ) खुले रहेंगे महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने बताया कि राजकीय अवकाश में भी कार्यालय खुलने से सभी प्रकार के दस्तावेजों के पंजीयन आदि से संबंधित कार्य किए जाएंगे। राज्य बजट 2023-24 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा को धरातल पर लाकर आमजन को राहत प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2023-24 में संस्थागत सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से घोषणा की थी कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सप्ताह के सातों दिन पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध हो सकें।