IMG 20230212 103632 9 होली पर बिना पूछे रंग लगाया तो हो सकती है जेल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। होली पर किसी की सहमति के बगैर रंग ना लगाए । राजस्थान में जोधपुर के बाद बाड़मेर में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। इसे लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। इस बारे में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि ये हमारी धार्मिक भावना का अपमान है। होली सद्भावना, सद्भाव और रंगों का त्योहार है। होली पर धारा 144 लगाना इस सरकार का कलंक है। ऐसे में हम अपने त्योहार कैसे माना पाएंगे। सरकार इस आदेश को जल्द वापस ले। शुक्रवार को बाड़मेर कलेक्टर ने जिले में धारा 144 लागू कर दी। ये 12 मार्च तक लागू रहेगी। इसी तरह जोधपुर में भी 24 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ रंग नहीं लगा सकता है। जुलूस निकालने रंग और रंग से भर गुब्बारे मारना पर भी प्रतिबंधित है। आदेश के अनुसार डीजी पर किसी भी प्रकार के गाने चलाना, किसी को भड़काने के लिए बजाए जाने वाले ध्वनी यंत्र पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।


Share This News