ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230303 WA0258 बीकानेर : पद्मश्री गुलाबो एंड पार्टी ने लोक नृत्य से किया झंकृत Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। देश ही नहीं, विदेशों में भी कालबेलिया नृत्य की धूम मचा चुकी पद्मश्री गुलाबो एंड पार्टी के नृत्य ने शुक्रवार शाम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में दर्शकों का दिल जीतने के साथ—साथ अपने डांस में अजब—गजब करतब दिखाकर दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया।इस कार्यक्रम का आगाज गणपति पूजन से करने के साथ ही राजस्थान के विभिन्न लोक नृत्यों की एक के बाद एक आई प्रस्तुतियों ने जोरदार धमचक मचा दी। अजमेर जिले, खासकर किशनगढ़ की गुर्जर और सैनी महिलाओं के लोक नृत्य चरी पेश किया। यह नृत्य महिलाओं के दूरदराज से घर के लिए पानी लाने पर आधारित है। जब गुलाबो और साथी नर्तकियों ने परंपरागत चरी और उसमें जलता दीप लेकर यह डांस पेश किया तो स्टेडियम करतल ध्वनि से गूंज उठा। भवई नृत्य ने तो दर्शकों को तब दांतों तले अंगुली दबाने पर विवश कर दिया जब नर्तकियों ने संतुलन बनाते हुए खूबसूरती से बैलेंस डांस किया। डांस में नर्तकियों ने चमत्कारिक लयबद्धता का मुजाहिरा किया, जिसने शामियान का दिल जीत लिया।जब गुलाबो ने अपना परंपरागत कालबेलिया डांस किया तो पूरा स्टेडियम तालियां बजाते हुए झूम उठा। इस सपेरा डांस की एक—एक थिरकन, लय और धुनों ने जबरदस्त समां बांधा। इस नृत्य के दौरान जब कालबेलिया नर्तकियों ने पीछे की ओर घूमते हुए पूर्ण झुक गईं तो हजारों मुंह से वाह—वाह निकल गई। इसके साथ ही घूम—चक्कर के प्रदर्शन ने भी श्रोताओं का दिल जीत लिया।

कवि सम्मेलन आज
बीकानेर। डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के तहत शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
शनिवार शाम 5 बजे मनवीर मधुर अपनी ओजस्वी कविताओं का गुलदस्ता पेश करेंगे।केंद्रीय मंत्री ने किया कलाकारों को सम्मानित
केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी मौजूद कैलाश चौधरी ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।


Share This News