ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230303 WA0120 सीएम के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज ।बीकानेरी रंग में रंगे दिखे लोकेश शर्मा, शहर से मिला अपार स्नेह। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने लगभग 60 घंटे के अपने बीकानेर दौरे में दर्जनों कार्यक्रमों में शिरकत की। अनेक स्थानों पर उनका स्वागत सम्मान हुआ। आमजन, खासकर युवाओं में शर्मा के साथ फोटो और सेल्फी लेने का जुनून देखने लायक था। मानो पूरा शहर उनके स्वागत में पलक पावडे बिछा कर बैठा रहा। तीन दिनों के अपने दौरे में शर्मा ने जैसे ही जिले की सीमा में प्रवेश किया, उनके स्वागत और सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ, जो तीसरे दिन उनकी वापसी तक जारी रहा।
खुद शर्मा ने भी बीकानेर को अपने बेहद नजदीक माना और कहा कि उन्हें सदैव यहां के लोगों का अपार स्नेह मिला है। उन्होंने होली से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत की तो युवाओं एवं खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। हाल ही में दिवंगत हुए कांग्रेस परिवार के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और बताया कि दुःख की घड़ी में उनके साथ हैं। मोहता चौक से लेकर बारहगुवाड तक आमजन से मिले। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इनके प्रचार प्रसार का आह्वान किया और पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुंचाने का आग्रह भी किया। शहर की तंग गलियों में बाइक पर घूमकर उन्होंने बीकानेर के प्रति अपने स्नेह को प्रकट किया।
कुल मिलाकर अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान शर्मा ने शहर से जो दुलार पाया और युवा कार्यकर्ताओं के साथ जो स्नेह सांझा किया वह अविस्मरणीय रहा। तीन दिवसीय दौरे के दौरान शर्मा बीकानेर के रंग में रंगे नजर आए और इस स्नेह एवं प्यार को अमूल्य थाती बताया।


Share This News