ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230223 WA0132 18 दिनों से 18 कार्मिकों के लिए अनशन जारी, मशाल जुलूस निकाल कर न्याय की लगाई गुहार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

तानाशाही व निर्दयता की पर्याय बनी सरकार : महावीर रांका
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सैकड़ों हाथों में मशाल और न्याय की मांग के नारे को बुलंद करते हुए ईसीबी कार्मिकों को पुन:नियुक्ति की मांग की गई। भाजपा नेता महावीर रांका की अगुवाई में गुरुवार शाम को सादुलसिंह सर्किल से जिला कलक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि 18 ईसीबी कार्मिकों की पुन:नियुक्ति को लेकर पिछले 18 दिन से आमरण अनशन जारी है लेकिन मंत्री व मुख्यमंत्री दोनों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। न्यायालय के आदेशों की अवमानना करके प्रशासन व सरकार अपना तानाशाही रूप दिखा रही है। मशाल जुलूस को सम्बोधित करते हुए महावीर रांका ने बताया कि 18 कार्मिकों का रोजगार छीनना सरकार की निर्दयता तो दर्शाता ही है लेकिन वापस ज्वाइनिंग भी नहीं देना स्पष्ट रूप से तानाशाही है। भाजपा के टेकचंद यादव ने बताया कि डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, कुलदीप यादव, मनोज गहलोत, राजेन्द्र व्यास, आनन्द सोनी, जसराज सिंवर, धन्नाराम जाट, पंकज गहलोत, महेन्द्र बिश्नोई, जितेन्द्र सिंह भाटी, बिरजू उपाध्याय, रतनलाल जैपाल, हरिसिंह पंवार, मदनमोहन सारड़ा, निर्मल गहलोत, सीताराम सुथार, संजय स्वामी, गौरीशंकर देवड़ा, सौरव मालू, अशोक रांका, भारती अरोड़ा, इन्द्र ओझा, रमेश सैनी, पप्पू लखेसर, ओम कुमावत आदि शामिल रहे। भाजपा के नरपत सिंह भाटी ने बताया कि रमेश भाटी, लक्ष्मण मेघवाल, श्रवण चौधरी, शंभु गहलोत, जेठूसिंह परिहार अनशन पर डटे हुए हैं।


Share This News