Thar पोस्ट, न्यूज। सूरजमालसिंह नीमराणा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,  गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान की गौशालाओं के द्वितीय चरण के अनुदान के आदेश होना अभी लंबित है। जबकि प्रति वर्ष दिसंबर से जनवरी माह में अनुदान के लिए आदेश हो जाते थे और मार्च माह में उसका भौतिक सत्यापन होता था परंतु क्या कारण है ? कि, इस बार राज्य सरकार ने काफी अच्छी घोषणा गौशालाओं के संदर्भ में, गोवंश की संरक्षण के संदर्भ में, की, परंतु अभी तक नियमित मिलने वाले अनुदान के आवेदन के आदेश भी नहीं हो पाऐं।जबकि सरकार को ज्ञात है गौशालाओं की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा देयनीय होती जा रही है। जो आपके द्वारा सहयोग मिलना चाहिए था, वह सहयोग भी समय पर नहीं मिल पा रहा है,और राजस्थान के मौसम विभाग के द्वारा भी जताया जा रहा है कि, आगामी फसलें कमजोर होगी, इससे चारे के भाव बढ़ने की भी संभावनाएं रहेगी।यदि समय रहते अप्रैल माह में राजस्थान की गौशालाओं को अनुदान मिल जाता है, तो उसका लाभ गौशालाओं को मिल सकता है। गौशालाओं की कुछ हद तक आर्थिक स्थिति भी ठीक हो सकती है निवेदन है गौशालाओं के द्वितीय चरण के 5 महीने के अनुदान के आवेदन की आदेश प्रदान करवा कर ओर अप्रैल माह में ही 5 महीने की अनुदान राशि दिलवाकर अनुग्रहित करें।

आजा तेरी याद आई कार्यक्रम 25 फरवरी को अमन कला केंद्र द्वारा हिंदुस्तानी सिनेमा के जाने-माने गीतकार आनंद बख्शी हसरत जयपुरी साहिर लुधियानवी मजरूह सुल्तानपुरी शकील बदायूनी कैफी आज़मी की स्मृति में कार्यक्रम आजा तेरी याद आई 25 फरवरी को टाउन हॉल में शाम 6.30 बजे आयोजित किया जाएगा । संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार इन गीत कारों के गीत प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी करेंगे।