ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230223 WA0101 राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 25 से,केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्री मेघवाल ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, 1 हज़ार कलाकार, राष्ट्रपति उद्घाटन करेंगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की रूपरेखा की जानकारी दी।श्री मेघवाल ने बताया कि 14वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 25 फरवरी से 5 मार्च तक बीकानेर में आयोजित होगा। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के एक हजार कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव की शुरुआत शोभा यात्रा के साथ होगी। यह शोभा यात्रा जूनागढ़ के आगे से सायं 4 बजे शुरू होगी तथा सायं 6 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुंचेगी। यहां क्राफ्ट मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान आमजन का प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों को भी मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन लोक संस्कृति और परम्पराओं से जुड़े कार्यक्रम होंगे। महोत्सव का समापन 5 मार्च को संस्कृति के रंग, होली के संग कार्यक्रम के साथ होगा। उन्होंने प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया।
मुख्य सचिव ने की समीक्षा
मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी तैयारियों का फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सभी तैयारियां करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन एवं जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में कुलपति प्रो. अरुण सिंह से जानकारी ली। दीक्षांत समारोह स्थल पर प्रवेश, निकास, बैठक, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। साथ ही मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के बारे में जाना।उन्होंने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 25 फरवरी से 5 मार्च तक होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव की व्यवस्थाओं के संबंध में जाना। उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर के हेलीपैड स्थल एवं बेरिकेडिंग आदि का निरीक्षण किया।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।


Share This News