ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230220 WA0160 अमावस्या पर सैकड़ों दीप किए रोशन, आमरण अनशन जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलक्ट्रेट के समक्ष भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में चल रहे आमरण अनशन को आज एक पखवाड़ा बीत चुका है। यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि 15 दिनों से सरकार व मंत्री को आमरण अनशन की कोई सुध नहीं है। इन 15 दिनों में बीकानेर विधायक शिक्षा मंत्री करीब 7 बार बीकानेर का दौरा कर चुके हैं लेकिन एक बार भी ईसीबी कार्मिकों की पीड़ा को जानने की चेष्ठा नहीं की।

महावीर रांका ने बताया कि सोमवार शाम को आमरण अनशन स्थल पर सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर मंत्री व मुख्यमंत्री को जगाने का प्रयास किया गया। पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि एमईएस असैनिक मजदूर संघ के संरक्षक सुनील शर्मा व भारतीय किसान संघ राजस्थान जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा के नेतृत्व में धरने को समर्थन दिया गया। इस दौरान गौरीशंकर देवड़ा, गणेशमल जाजड़ा, मोहम्मद ताहिर, पंकज गहलोत, पवन सुराना, शंभु गहलोत, आनन्द सोनी, लोकेश छाबड़ा, लक्की सुथार, संजय स्वामी, रमेश सैनी, इंद्र ओझा, श्रवण नैन, श्रवण चौधरी, लोकेश चतुर्वेदी, शंकरसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि आमरण अनशन पर लक्ष्मणराम जैपाल, ओमप्रकाश कड़वासरा, रमेश भाटी, सीताराम सुथार, बाबूलाल सुथार डटे हुए हैं।


Share This News