ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230220 WA0131 वैदिक मंत्र से गूंजा नाथ जी धोरा,झांकियों ने मोहा मन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय रक्षक महामंत्री जूना अखाड़ा के मंहत हरिगिरी जी महाराज की कृपा से नत्थूसर गेट बाहर स्थित नाथ जी धोरा पर पंचकुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें 51 वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ आहुतियां दी। इस दौरान यजमानों ने देश की सुख शांति व प्रत्येक व्यक्ति के लिये लक्ष्मी प्राप्ति के लिय यज्ञ में आहुतियां देकर मंगल कामना की। इससे पहले श्री हरि विष्णु देवानंद गिरी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रों के साथ भगवान भोले के का अभिषेक किया गया और भोग लगाकर आरती की गई। नवग्रह ढाल पूजन और 21 से ज्यादा कन्याओं का पूजन किया कर उपहार दिए गये। हवन पूजन के बाद झांकी व भंडारे का आयोजन हुआ। झांकियों में भोले नाथ के भजनों पर कलाकारों ने नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। धार्मिक अनुष्ठान से पहले अलसुबह नगर की सुख शांति के लिये बाहर से आएं संत महात्माओं ने नगर कीर्तन प्रभात फेरी निकाली। जिसमें संत मीरा, सूरदास, कबीर के भजन सुनाकर सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया।


Share This News