ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230217 WA0218 बीकानेर : राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव- जिला कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने 25 फरवरी से बीकानेर में होने वाले राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के मद्देनजर नगर निगम, नगर विकास न्यास और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि महोत्सव के मद्देनजर मिशन मोड पर करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने करणी सिंह स्टेडियम परिसर में नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे सौंदर्यकरण कार्यों को देखा तथा महोत्सव के इवेंट मैनेजमेंट प्रतिनिधियों से इवेंट प्लान के संबंध में चर्चा की। उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हेलीपैड निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट मैं बैठक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, एडीएम (सिटी) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन नरेश जोशी आदि मौजूद रहे।


Share This News