ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
3602607ranka puwama आमरण अनशन जारी, पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि ** मोहनगढ़ में भी कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नमन है उन शहीदों को जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इन्हीं पंक्तियों के साथ जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए देश के सपूतों को आमरण अनशन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। भाजपा नेता महावीर रांका की अगुवाई जिला कलक्ट्रेट के समक्ष नवमें दिन भी ईसीबी में 18 कर्मचारियों के ज्वाइनिंग दिलाने के लिए आमरण अनशन जारी रहा। धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि आमरण अनशन के नौ दिन तक बीत जाने पर भी सरकार व प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली जाना साफ-साफ दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार को जनता की परवाह नहीं है। हजारों आदमियों का समर्थन यह बताता है कि 18 कार्मिकों के साथ अन्याय हो रहा है और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर सरकार व प्रशासन जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है।
पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका व कैलाश पारीक द्वारा जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया तथा आमरण अनशन की सुध लेने की बात कही। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि मंगलवार को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा भाजपा के देहात भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सींवर को हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया।
अब आमरण अनशन पर पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी, रतनलाल जैपाल, आनन्द सोनी, लक्की पंवार व बिरजू प्यारे बैठे हैं।  रमेश भाटी ने बताया कि मंगलवार को राजविलास पंजाबी समाज द्वारा अनशन को समर्थन दिया गया। इस दौरान योगिता सुगध, लाजवंती झाम्ब, उषा सुगंध, वीना बजाज, बबीता गावा, याामिनी, अंजू कटारिया, उमा गुरेजा, नीतू गुरेजा, आशा रानी झाम्ब, महेन्द्र सुगंध, दुर्गेश कुमार गाबा शामिल रहे। धरने पर ओम राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री करण नायक करणप्रताप सिंह सिसोदिया, विक्रम सिंह बीका, श्रवण नैन, विष्णु तंवर, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, लोकेश कच्छावा, गौरीशंकर देवड़ा, पंकज गहलोत, गणेशमल जाजड़ा, मालमसिंह, टेकचंद यादव, घनश्याम रामावत, पूर्व पार्षद मोहम्मद ताहिर, भगवती प्रसाद गौड़, तेजाराम राव, नरपतसिंह उदासर, आदर्श शर्मा, कुलदीप यादव, मोहित बोथरा आदि उपस्थित रहे।

पुलवामा हमले में 40 शहीदों को दीपक जलाकर दी श्रद्धांजलि

Thar पोस्ट, मोहनगढ़(जेसलमेर)। बीकानेर सेवा योजना की तरफ से आज मोहनगढ़ के इंदिरा गांधी नहर कॉलोनी के प्रथम श्रेणी विश्राम गृह में पुलवामा में हुवे हमले के दौरान हमारे 40 शहीद सैनिकों को दीपक जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई । इस कार्यक्रम के अतिथि X आर्मी मेन,Er दुलीचन्द जी थे । बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि शहीद दिवस के इस कार्यक्रम में योजना के श्रीनाथ व्यास,मोहन खत्री,देवेंद्र सिंह तंवर,ca मनीष मोदी के साथ नहर विभाग के अधिकारी कार्यवाहक अधिशाषी अभियंता महेंद्र कुमार,Er राजेश भूतड़ा जी,राणसिंह राठौड़,स्वरूपदान चारण,पवन सिंह राठौड़,नरसीराम,हड़मान,रतनलाल जाजड़ा,मिश्रराम,अर्जुनराम,हीराराम,सुमेरसिंह,सगराम विश्नोई,पुरखाराम के अलावा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे । श्री व्यास ने बताया इस अवसर पर भारत माता की जय के साथ अन्य देशभक्ति के ओत प्रोत नारे लगाये गये ।

IMG 20230214 WA0168 आमरण अनशन जारी, पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि ** मोहनगढ़ में भी कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News