ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230213 WA0186 बीकाणा मुशायरा 23 तथा ऑल इंडिया मुशायरा 24 फरवरी को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। संभागीय आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन। बीकाणा मुशायरा 23 तथा ऑल इंडिया मुशायरा 24 फरवरी को रवींद्र रंगमंच पर सायं 6.15 बजे से आयोजित होगा। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने सोमवार को इसके बैनर का विमोचन किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मुशायरे में 23 फरवरी को स्थानीय तथा 24 फरवरी को देश के नामचीन शायर शिरकत करेंगे। इस आयोजन से बीकानेर में साहित्यिक गतिविधियां प्रोत्साहित होगी। साथ ही देशभर के शायरों के साथ स्थानीय शायरों को अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने का अवसर मिल सकेगा।
इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच.गौरी, वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी, शाईर इरशाद अजीज उपस्थित रहे।
इनकी रहेगी भागीदारी
उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को आयोजित होने वाले मुशायरे में शायर गुलाम मोयुदीन माहिर, जाकिर अदीब, मौलाना अब्दुल वाहिद अशरफी, वली मोहम्मद गौरी रजवी वली, बुनियाद हुसैन ज़हीन, असद अली असद, कासिम बीकानेरी, डॉ. जियाउल हसन कादरी,अब्दुल जब्बार जब्बी, अमित गोस्वामी, सागर सिद्दीकी, रवि शुक्ल, मुफ्ती मोहम्मद अशफाक उल्ला की भागीदारी रहेगी। वहीं 24 फरवरी को होने वाले मुशायरे में शीन काफ निजाम, अबरार काशिफ, नुसरत मेहदी, मलिक जादा जावेद, मदन मोहन दानिश, नईम अख्तर, अना देहलवी, सालिम सलीम, अब्दुल रहमान मनसूर, ज्योति आजाद, रेनू नय्यर और इरशाद अजीज की भागीदारी रहेगी।


Share This News