Thar पोस्ट। रमेश समीर अकादमी की युवा समारोह आयोजन समिति के सदस्य मनोनीत।
युवा साहित्यकार रमेश भोजक समीर को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की युवा समारोह आयोजन उप समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के अध्यक्ष डॉ.दुलाराम सहारण ने 15 सदस्यीय समिति में समीर का मनोनयन किया है। समिति द्वारा प्रदेशभर में साहित्य की विभिन्न विधाओं व विषयों पर केंद्रित युवा समारोहों का आयोजन कर साहित्य की समृद्ध परंपरा को बढ़ाने व आमजन को साहित्य से जोड़ने के लिए कार्य किए जाएंगे। समीर के मनोनयन पर साहित्यकार संजय आचार्य वरुण, अजितराज, गिरीश पुरोहित, सुनील गज्जाणी, शायर इरशाद अजीज, क़ासिम बीकानेरी, असद अली असद, कवयित्री मोनिका गौड़, मनीषा आर्य सोनी सहित प्रदेश के अनेक साहित्यकारों ने प्रसन्नता जताई है। अकादमी की ओर से उदयपुर के युवा साहित्यकार व अकादमी की सरस्वती सभा के सदस्य प्रवेश परदेशी को युवा समारोह आयोजन समिति के संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है।

संजय वरुण अकादमी की दृश्य-श्रव्य संग्रहीकरण नियम निर्माण समिति के सदस्य मनोनीत : बीकानेर।युवा साहित्यकार संजय आचार्य वरुण को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की दृश्य-श्रव्य संग्रहीकरण नियम निर्माण समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के अध्यक्ष डॉ.दुलाराम सहारण ने 15 सदस्यीय समिति में संजय वरुण का मनोनयन किया है। समिति द्वारा प्रदेशभर के वरिष्ठ एवं युवा साहित्यकारों पर तथा साहित्य की विभिन्न विधाओं व विषयों पर कार्य करते हुए साहित्य की समृद्ध परंपरा को बढ़ाने व आमजन को साहित्य से जोड़ने के लिए कार्य किए जाएंगे। संजय वरुण के मनोनयन पर साहित्यकार गिरीश पुरोहित, सुनील गज्जाणी, अजितराज, रमेश भोजक समीर, शायर इरशाद अजीज, क़ासिम बीकानेरी, असद अली असद, कवयित्री मोनिका गौड़, मनीषा आर्य सोनी सहित प्रदेश के अनेक साहित्यकारों ने प्रसन्नता जताई है।

वूलन एक्सपो का हुआ समापन
बीकानेर। जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र तथा केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड, जोधपुर की ओर से ग्रामीण हाट में आयोजित दस दिवसीय वूलन एक्सपो का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड, के अध्यक्ष गोरधन राईका थे।
राईका ने स्टॉल्स धारकों, भेड़ पालकों, नृत्य व संगीत में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों तथा कार्मिकों क प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
वूलन एक्सपो के समापन समारोह में ऊनी उत्पादों की खरीदारी की तथा राजस्थानी थाली में देशी खाने के साथ फूड जोन में कॉन्टीनेन्टल भोजन का भी खूब लुत्फ उठाया गया। मंच संचालन श्री अमजद शेरखानी ने किया। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, मेला प्रभारी व सहायक निदेशक अतुल शर्मा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी व उद्योग प्रसार अधिकारी पूजा शर्मा, उद्योग प्रसार अधिकारी सोहन लाल जाट, शेर सिंह तंवर, युगेश दत गौड़, रविन्द्र कुमार स्वामी, पंकज तेजी, नरेन्द्र सिंह ओली, शमनीष सुथार तथा रवि कुमार आदि उपस्थित थे।
Thar पोस्ट। पर्यटन लेखक संघ-महफिले अदब के सप्ताहिक अदबी कार्यक्रम की 567 वीं कड़ी के तहत रविवार को होटल मरुधर हेरिटेज में पुस्तक चर्चा-01 कार्यक्रम का आग़ाज़ किया गया।
डॉ ज़िया उल हसन क़ादरी ने बताया कि पुस्तक चर्चा की पहली कड़ी में सेवानिवृत्त एडीआरएम निर्मल कुमार शर्मा के उर्दू काव्य संग्रह “ख्वाहिश” पर चर्चा की गई।प्रारम्भ में निर्मलजी ने अपनी कृति से “औरत हूँ मैं”,”ख्वाहिश”,”ये फुर्सत कहाँ”,”ज़िन्दगी को ढूंढता रहा” आदि चुनिंदा रचनाएं तरन्नुम में सुनाकर समां बांध दिया।
अध्यक्षता करते हुए कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि निर्मल कुमार शर्मा एक्टिवेस्ट रचनाकार हैं।उनकी रचनाएं पाठक के दिल मे जुम्बिश पैदा करती हैं और चिंतन के लिये विवश करती हैं।
मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए वरिष्ठ शाइर ज़ाकिर अदीब ने कहा कि निर्मलजी की एक संवेदनशील और आशावादी कवि हैं।वे पाकीज़ा जज़्बात का इज़हार करते हैं।उनके नाम की तरह उनका मन और काव्य भी निर्मल है।
डॉ अस्मा मसऊद के लिखे पत्र का वाचन असद अली असद ने किया ।प्रो नरसिंह बिनानी व राजाराम स्वर्णकार ने पाठकीय टीप प्रस्तुत करते हुए कहा कि निर्मलजी अपनी रचनाओं के माध्यम से हक़ीक़त से रूबरू करवाते हैं।
कार्यक्रम में प्रमोद कुमार शर्मा,प्रो टी के जैन,इम्दादुल्लाह बासित, शारदा भारद्वाज,ज्योति रंजन वधवा,डॉ जगदीशदान बारहठ और अब्दुल शकूर सिसोदिया ने टिप्पणी करते हुए निर्मलजी की रचनाओं को उत्कृट बताया।
इस अवसर पर डॉ मुहम्मद फारूक चौहान,क़ासिम बीकानेरी,रहमान बादशाह,महबूब देशनोकवि,गंगाबिशन बिश्नोई,संजय कुमार हर्ष,रमाकांत शर्मा,ज़रीफ़,शमीम अहमद और धर्मेंद्र राठौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत की।असद अली असद ने आगंतुकों का स्वागत किया।जबकि इंजीनियर गिरिराज पारीक ने आभार व्यक्त किया।