ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 3 घूंघट की आड़ में घपला, विवाह किसी और से, धोखाधड़ी का मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास निवासी एक युवक की सगाई किसी ओर लडक़ी से करवाने व शादी के वक्त घूंघट की आड़ में लडक़ी बदल कर विवाह किसी दूसरी लडक़ी से करवा देने की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है । पीडित पति ने अब अपने सास, ससुर, साले और चाचा ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडित इब्राहिम और उसके पिता रमजान लडक़ी देखने चुरू गए थे तब आरोपियों ने उन्हें दूसरी लडक़ी दिखाई थी और सगाई भी उसी लडकी से करवाई थी। लेकिन 16 जनवरी 2022 को जब उसकी शादी हुई तो आरोपियों ने लडक़ी बदल कर मानसिक रूप से बीमार सुल्ताना बानो के साथ उसकी शादी करवा दी। शादी के बाद श्रीडूंगरगढ़ आने पर उसे पता चला और मानसिक रूप से बीमार उसकी पत्नी ने घर पर सबको परेशान किया तो उन्होंने आरोपी चुरू के घांघू निवासी अपने ससुर बशीर, सास शमीम, साले मुस्तफा और चाचा ससुर कासम खां को उलाहना दिया। इस पर आरोपी पत्नी को अपने साथ ले गए और इलाज करवाने की बात कही। लेकिन अब आरोपी उसके ठीक नहीं होने पर भी जैसी है वैसी को ही ससुराल में रखने का दबाव बना रहे है उसे छोडने पर 15 लाख रुपये की मांग कर रहे है। इसके अभाव में आरोपियों ने दहेज प्रताडऩा का मुकदमा ‘करवाने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश को दी गई है।


Share This News