ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221202 104843 4 बीकानेर : सुजानदेसर की घोड़ी में हुई ग्लेंडर्स की पुष्टि, मेले, प्रदर्शनी और दौड़ पर लगाया प्रतिबंध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सुजानदेसर निवासी विकास सांखला की घोड़ी में ग्लैंडर्स रोग की पुष्टि हुई है।पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वीरेंद्र नेत्रा ने बताया कि सांखला की घोड़ी के बीमार होने पर ग्लैंडर्स रोग की जांच के लिए सैंपल राजूवास द्वारा राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार भेजे गए। जहां जांच में इस रोग की पुष्टि हुई है।उन्होंने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात जिला कलेक्टर द्वारा अश्व वंशीय पशुओं के आवागमन खरीद-फरोख्त, मेले प्रदर्शनी और दौड़ पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को समस्त थानों के लिए इस आदेश की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए लिखा गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा समस्त पशु चिकित्सालयों के प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अश्ववंशीय पशु मालिकों की सूचना क्षेत्रीय पशु रोग निदान केंद्र को भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक सैंपल लिए जा सकें।
डॉक्टर नेत्रा ने बताया कि ग्लैंडर्स रोग मुख्यतः अश्व वंशीय पशु जैसे घोड़ा, खच्चर और गधे में फैलने वाला जीवाणु जनित रोग होता है। इस बीमारी का फैलाव संपर्क में आने पर अन्य पशु जैसे बकरी और कुत्ते में भी होने की संभावना रहती है। साथ ही यह एक जुनेटिक बीमारी है, जो अश्व वंशीय पशु के संपर्क में आने से मनुष्य में भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि यह घातक बीमारी है, जिसमें अधिकांशतः अश्ववंशीय पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है। इस बीमारी में पशु के फेफड़े खराब होने की स्थिति में नाक से स्त्राव होने लगता है। उन्होंने बताया कि पशुपालक को रोगग्रस्त पशु को अलग स्थान पर रखने के लिए पाबंद कर दिया गया है। साथ ही उसके चारा पानी देने वाले बर्तन आदि अलग करवा दिए गए हैं।


Share This News