ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221202 104843 3 सरकारी कार्मिक के घर के आसपास बाल विवाह हुआ तो होगी कार्यवाही- जिला कलक्टर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में बाल विवाह होने की सूचना मिलती है तो संबंधित क्षेत्र में रहने वाले सरकारी कार्मिक की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी । बाल विवाह रोकथाम के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त उपखंड अधिकारी अपने- अपने क्षेत्र में संबंधित एजेंसियों को बाल विवाह रोकथाम के प्रति संवेदनशील करते हुए रोकथाम और जागरूकता के लिए निर्देश जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर बाल विवाह रोकने के लिए काम करेंगे। उन्होंने बाल विवाह रुकवाने में बैंड बाजा, धर्मगुरु, हलवाई सहित वैवाहिक आयोजनों से जुड़े अन्य लोगों से इस प्रथा को समाप्त करने में सहयोग करने की अपील की । बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन )ओमप्रकाश, बाल अधिकारिता की सहायक निदेशक कविता स्वामी सहित समस्त उपखंड अधिकारी,जिला उद्योग संघ सचिव वीरेंद्र किराडू सहित आईसीडीएस , महिला अधिकारिता, सीडब्लूसी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News