ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ranka anshan 1 2 1024x461 1 सुंदरकांड के साथ रांका का आंदोलन जारी, कल सद्बुद्धि यज्ञ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में इंजीनियरिंग कॉलेज के 18 अशैक्षिणक कार्मिकों पुन: नियुक्ति की मांग को लेकर भाजपा नेता महावीर रांका आंदोलनरत है। इसको लेकर कलेक्ट्रेट के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सरकार की सद्धबुद्धि के लिए धरना स्थल पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ किए गए। बुधवार को सुबह 11 बजे 51 पंडि़त सद्बुद्धि यज्ञ का अनुष्ठान करेंगे। ताकि सरकार व कॉलेज प्रशासन को सद्बुद्धि आए। इस मौक पर धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि कांग्रेस की तानाशाही का यह उदाहरण है कि वो न्यायालय के आदेशों की भी अवमानना करती है। मंत्री व मुख्यमंत्री सबको यह आभास हो गया है कि अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए आपाधापी मचा रखी है। अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि महावीर रांका के नेतृत्व में आयोजित इस आमरण अनशन को न केवल भाजपा बल्कि पूरा बीकानेर समर्थन दे रहा है। बेरोजगारों के लिए किए जा रहे इस संघर्ष में हम सब साथ हैं।पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि हठधर्मिता की पराकाष्ठा है कि आज दो दिन से लगातार ९ लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं लेकिन सरकार व प्रशासन को बिल्कुल भी चिंता नहीं है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे नौ जनों का वजन, बीपी व यूरिन टेस्ट लिए गए।किन्नर समाज अध्यक्ष मुस्कान बाई अग्रवाल व उनकी सभी साथियों ने आमरण अनशन का समर्थन किया और भूख हड़ताल पर बैठे नौ जनों को सफलता का आशीर्वाद प्रदान किया। पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बीएसएनएल कर्मचारी संघ अध्यक्ष कमल सिंह गोहिल के नेतृत्व में भी आमरण अनशन को समर्थन दिया गया।

दूसरे दिन पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, भाजपा इंद्रचंद ओझा, पूर्व बार सेकेट्री रघुवीर सिंह राठौड़, कर्मचारी नेता दिलीप जोशी, किशनलाल ओझा, पार्षद सुधा आचार्य, सियाणा सरपंच मनोहरसिंह भाटी, डूंगर कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम चौधरी, पूर्व सरपंच पलाना जगदीश सियाग, किसान मोर्चा महामंत्री दीपक यादव, ओम राजपुरोहित, करणीसिंह वाईके शर्मा, गणेशलाल सोनी, किशन शर्मा, कैलाश पारीक, सुरेश सिसोदिया ने सम्बोधित किया।

इस दौरान डूंगर कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, पूनमचंद चौरडिया, देवेन्द्र बैद, विजय मालू, अरिहन्त नाहटा, पूर्व पार्षद बंशीलाल तंवर, नवरत सिसोदिया, मांगीलाल व्यास, सुरेन्द्र कोचर, मनोज पारख, पैपा संयोजक गिरिराज खैरीवाल, भगवतीप्रसाद गौड़, आदर्श शर्मा, मोहम्मद ताहिर, प्रेम गहलोत, कुलदीप रामावत, सत्यनारायण गहलोत, डॉ. यश नैय्यर, लक्ष्मण रामावत, राहुल गहलोत, मैहुल यादव,विकास सैन, विपिन सुथार, यशराज यादव, शंकरसिंह राजपुरोहित, विष्णु तंवर, ओमप्रकाश विश्नोई, सत्यनारायण मोदी, जितेन्द्र आचार्य, भवानीशंकर जीनगर, नंदकिशोर हर्ष, मधुसूदन शर्मा, निरंजन राजपुरोहित, कुंजीलाल स्वामी, लक्की पंवार, श्रवण नैण, कमल आसेरी, तुलसीदास व्यास, हरिसिंह राजपुरोहित, भागीरथ सारण, धीरज पारीक, लेखराम सारण, रूपकिशोर व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला महिला मोर्चा मधुरिमा सिंह, भारती अरोड़ा, शशि नैय्यर, सुमन स्वामी, भगवती स्वामी, नेहा मोदी, सीमा पारीक, सरला छाबड़ा, प्रियंका यादव आदि शामिल हुए।


Share This News