Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सडक़ हादसे में दो जनों की मौत हो गई। जबकि हादसे में पांच जने गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा कितासर गांव के नजदीक हुआ। जहां कार-बस की भिड़ंत हो गई। बस नीम का थाना जा रही थी। जबकि कार बीकानेर की ओर आ रही थी। हादसा कितासर के बस स्टैण्ड पर हुआ। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकला तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में दो जनों की मौत हो गई है। जबकि पांच जने घायल बताये जा रहे है। जबकि बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई है। फिलहाल मृतकों व घायलों का पता नहीं चल पाया कि वे कहां के रहने वाले थे।