IMG 20221103 095705 7 सड़क दुर्घटना में 4 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के पड़ोस चूरू के सरदारशहर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे 4 की मौत हो गई। शादी के अगले ही दिन ससुराल जा रहे युवकों की गाड़ी को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसा राणासर बीकन गांव के पास मेगा हाईवे पर हुआ। ट्राले की टक्कर के बाद बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक गंभीर को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य का उपचार किया जा रहा है।


Share This News