ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230128 101104 एटीएम को ले उड़े नकाबपोश बदमाश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अजमेर में एक एटीम लूट की वारदात को अंजाम दे गए शातिर बदमाश। मिली जानकारी के अनुसार एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज में शातिर बदमाश महज आठ मिनट में एटीएम उखाड़ ले गए। नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम को चेन से बांधा और गाड़ी से खींचकर उखाड़ लिया और फरार हो गए। घटना रूपनगढ़ के समीपवर्ती ग्राम सुरसुरा में लगे बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम बूथ की है। एटीएम में आठ लाख 66 हजार रुपये थे। इस बीच थानाप्रभारी अयूब खान मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और तत्काल अजमेर, जयपुर व नागौर जिलों में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।पूरी घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद है। रात एक बजकर 22 मिनट पर शातिरों ने घटना को अंजाम दिया। मुंह पर मफलर व स्कार्फ बांधे लुटेरों ने एटीएम बूथ में प्रवेश किया तथा लोहे की छड़ों और मोटी जंजीर का इस्तेमाल कर वाहन की सहायता से एटीएम को खींचकर उखाड़ लिया। उसके बाद एटीएम को अपने साथ लाए वाहन में लेकर भाग गए।


Share This News