ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230124 134633 फैक्ट्री में आग, 4 झुलसे, 1 कूदा Rajasthan News Portal जयपुर
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह विश्वकर्मा थाना इलाका स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में लिया। इस दौरान अंदर फंसे मजदूरों ने जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। इनमें से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप की पैकिंग का काम होता है।विश्वकर्मा रोड नंबर 14 पर विद्याधर नगर जयपुर निवासी आशीष माणक बोहरा की श्री कृष्णा इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से फैक्ट्री है। यहां फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप की पैकिंग का काम होता है। बताया जा रहा है कि बीती रात यहां मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवार तड़के पांच बजे फैक्ट्री में आग लगने का हल्ला मचा। अंदर फंसे लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया। लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन बढ़ती आग के बीच कुछ मजदूर छत से ही कूद गए। इस दौरान चार मजदूरों को चोट आईं। सूचना पर थाना प्रभारी रमेश सैनी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया।


Share This News