Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के कोलायत थाना इलाके में रविवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवकों का पीबीएम के ट्रोमासेंटर में इलाज चल रहा है। मिली सूचना के अनुसार घटना कोलायत के हाडला की बताई जा रही है। तीनों युवक एक मोटरसाइकिल में सवार थे। पीछे से आई कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। तीनों युवकों पीबीएम लाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया।