IMG 20230103 202520 7 बीकानेर सहित अन्य जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बिगड़ेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सहित अन्य जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर राज्य में दिखने लगा है। उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ने से जयपुर सहित पूरे प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही शीतल हवाएं परेशान करेंगी। 26 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल सकता है।उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ने से जयपुर सहित पूरे प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।


Share This News