ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230122 170143 बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ऊँट के साथ ग्रामीणों की नब्ज टटोली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। चुनावी साल है यह। राजस्थान के नेता अपनी शैली से न केवल कार्यकर्ताओं के बीच समय दे रहे हैं बल्कि गावों में भी लोगों के बीच जा रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को मतदाताओं के घर घर पहुंचने की बात कही थी। इस बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ऊंटगाड़ी पर बैठकर बॉर्डर के पास बीकानेर के गांवों की सड़कों पर सफर किया। खेत खलिहान देखे और किसानों का हाल चाल पूछे। पीएम मोदी के आह्वान पर बीजेपी को बॉर्डर इलाके के लोगों से जोड़ने के लिए चलाए गए वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज प्रोग्राम के तहत यह दौरा रहा। सतीश पूनिया ने ऊंट गाड़ी पर सवारी के दौरान युवा राजेंद्र से बातचीत की। जिसने बताया कि प्रदेश में परीक्षाओं के पेपर लीक के कारण उन्हें बहुत तकलीफ है। उन्होंने ऊंट गाड़ी वाले और युवा राजेंद्र से रास्ते में काफी देर बातचीत की। इलाके की कठिनाइयों और नई पीढ़ी के सामने चुनौतियों को समझा।


Share This News