IMG 20221202 104843 17 निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 2 बच्चे दबे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजधानी जयपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई। इस हादसे के मलबे में दो बच्चे दब गए। लोगों हाथों से मिट्टी खोदकर बच्चों को बाहर निकाला। घरवाले बच्चों को हॉस्पिटल ले गए, जहां एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना भट्टाबस्ती इलाके में शनिवार शाम सवा 6 बजे हुई।SHO हुकम सिंह ने बताया, हादसा न्यू संजय नगर बजरंग नगर में हुआ। कॉलोनी में शेरू खान के निर्माणाधीन मकान का काम कर चल रहा है। देर शाम पड़ोसी फैजान (6) पुत्र साजिद और शैंपू (6) पुत्र शरीफ पास ही खेल रहे थे। अचानक निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढह गई। मिट्टी ढहने से मकान की दीवार धमाके के साथ गिर गई।दोनों बच्चों को कावंटिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल शैंपू को भर्ती कर लिया गया।


Share This News